शादी मे निकली हमारी बारात
  
बात उन दिनों की है जब मैं कक्षा 6 मे पढ़ता था। मैं औऱ मेरे सारे दोस्त स्कूल मे बहुत मस्ती करा करते थे। हम तीन दोस्त थे मैं और मेरे दो दोस्त। एक दिन हम तीनों पढ़ाई कर रहे थे और क्लास में मस्ती करर रहे थे तभी सर ने कहा मध्यावकाश मे आज छुटटी हो जाएगी।

 मैं और मेरे दोस्त खुसी से नाचने लग गए कुयक़ी आपको तो पता ही होगा अचानक से छुट्टी हो जाती है तो खुसी का ठिकाना नही रहता है इसलिए हम लोग खुश हो गए।
      उसके बाद कुछ देर में हमारी छुट्टी हो गयी। अपना अपना बस्ता तांग कर हम वन्दे मातरम करने लगे फिर वन्दे मातरम हो जाने के बाद हम लोग स्कूल के गेट से बाहर निकल गए।

फिर हम लोग थोड़ा आगे बढ़े तो हम लोगो ने देखा कि एक जगह शादी हो रही है फिर क्या था हम तीनों के दिमाग के अंदर आईडिया फूटा ओर hum लोग शादी मे घुसने का प्लान बनाने लगे।


        फिर हमने तीनो बैग को एक दुकान मे रख दिया ताकि हम शादी मे जा सके । लेकिन हम यह भूल गए कि कपड़े तो स्कूल के ही है।
उसके बाद हम शादी मे एंटर हुए और खाने के लिए टूट पड़े उस टाइम महिला संगीत चल रहा था।
      हम तीनों पहले चाऊमीन को खाने के लिए गए। मैं चुप चाप खड़ा था । मेरे दोनो दोस्त चाऊमीन निकाल रहे थे।एक ने चाऊमीन निकल लिया था और एक निकाल रहा था। उसके बाद जो हुआ आप लोगो को सुन के हँसी आ जायेगी।         जिसका वो शादी था उसके पापा या कोई रिश्तेदार होगा वो आ गया हमारे पास मैं बाहर चुप चाप से निकल गया और दोनों मेरे दोस्त थे वो चाऊमीन ठूसने मे ही लगे हुए थे।

          उसके बाद जिसका शादी था वो आया और उनसे बिना कुछ पूछे एक को जोरदार थप्पड़ मार दिया।
थप्पड़ की आवाज इतनी तेज थी कि सब लोग देखने लगे।
जैसे ही पहले वाले को थप्पड़ पड़ा दूसरे वाले ने चाऊमीन छोड़ के इतनी तेज भागा की वो बुलेट ट्रैन को भी पीछे छोड़ दे।मैं बाहर खड़ा होके देख रहा था।
    दूसरे वाले को थप्पड़ पड़ा तो वो गाल पर हाथ रख कर मेरे पास आया और कहने लगा सालो तुम लोग भाग गए
मेरे को अकेला छोड़के तो हमने कहा और ठूस ले चाऊमीन ओर ठुसेगा बता लेके आउ😁😁
 
      उसने कहा मेको कुछ नही चाहिए चुप चाप से घर चलो मेरे गाल की वाट लगा दी उसने फिर हम तीनो ने कसम खा ली कि हम कभी बिन बुलाए बाराती बन के नही जाएंगे।

       Too friends agar apko meri ye blog pasand aayi ho to plese regular mere post ko padhna thank u so much kuch ques puchna ho to comments kr dena.