बात उन दिनों की है जब मैं कक्षा 9वी मे पढ़ता था।हमारे अर्द्धवर्षिक परीक्षा खत्म हो चुकी थी। सर ने सभी को उनकी उनकी कॉपी दिखा दी कि किस किस के कितने नंबर आये हैं। मैं तो पहले से ही पढ़ाई मैं कमजोर हुआ तो जाहिर सी बात है मेरे बड़े बेकार नंबर आये थे।
तो मेरे को बहुत डर लग रहा था कि कही सर ना कह दे कि कल को अपने पेरेंट्स को बुलाके लाना।लेकिन जिसका डर था वही हुआ। सर ने कह दिया कि कल को सभी बच्चे अपने पेरेंट्स को बुलाके लाएंगे और उनके साथ खुद भी आएंगे। मेने सोचा इस बार तो मैं गया। इससे पहले मैं कभी भी अपने पापा के साथ मीटिंग मे नही गया था। लेकिन पेरेंट्स को लेके ही आना ही था मीटिंग मैं। घर आके मेने पापा से बोला पापा ने कहा ठीक है चलेंगे तेरे मीटिंग में। और अगले दिन हम दोनों स्कूल पहुच गए।
मैं और मेरे पापा दोनों स्कूल के अन्दर चले गए।सारे सर सभी बच्चों के पेरेंट्स को कॉफी दिखा रहे थे।मैं और मेरे पापा मेरे क्लास टीचर के पास गए। सर ने कहा मेरे से आ गया तू चल बैठ जा और अपने पापा को कॉपी दिखा मेने कहा ठीक है सर। मेने कॉपी दिखानी स्टार्ट की पापा ने नंबर देखे और गुस्से से भर गए इतने मे सर ने भी मेरी बुराई स्टार्ट कर दी कि इसके इतने गंदे नंबर कैसे आये है। पढ़ता नही है क्या घर पर तो मेरे पापा ने कहा दिन भए तो फ़ोन मे लगा रहता है ये क्या पढ़ेगा। पापा और सर दोनो गुस्से से भर गए थे मेरे उप्पर।
उसके बाद पापा ने कहा इसको तो घर ले जाकर तोडूंगा इसको भी ओर इसके फ़ोन को भी। तब तक मेरे पापा के फ्रेंड आ गए वो भी अपने बच्चे की कॉपी देखने आए थे तो उन्होंने कहा आओ करके तो मेरे पापा और मैं उनके साथ गए । उनका बेटा 6वी मे पढता था। 6वी मे जो सर पढ़ाते थे उन्होंने ही मेको पढ़ाया था और वो मेरे को जानते थे। तो हम उनके पास गए तो उनके बेटे की कॉपी देखी तो उनका बेटा प्रथम आया था। फिर क्या था मेरे मरने के दिन स्टार्ट हो गए। मेरे को सर ने कहा विशु तुम इतने गंदे नंबर कैसे ले आये तुम तो बहुत अच्छे थे पढ़ने मे तो अब क्या हो गया है तुम्हे सच्ची मे मैं रोने लग गया। पापा ने कहा अभी रो मत घर चल तब अच्छे से रुलाऊंगा तेरे को।
फिर रास्ते भर मेरे पापा ने मेरे को बहुत सुनाया और बहुत डाटा। घर ले जाकर भी डाटा और मारा वो भी चाटे ही चाटे। मैं मार खाने के बाद अपने रूम मे जाके सो गया।
Friends kese lagi apko meri story comments krke jarur batana.
Or mera blog padhne ke lie bhut bda thanku.




0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts plese let me known.