एक बार मेरे भी बाल ज्यादा बढ़ चुके थे तो मैंने भी सोच अपना बाल कटवा लेता हूं तो मैं नाई के पास गया और बाल कटवाने लगा । लेकिन नाई ने मेरे बाल स्टाइलिश काट दिए। फिर क्या था मेरी हालत खराब हो गयी मेने सोचा अब कल को पक्का मे मार खाऊंगा।
अगले दिन मै स्कूल गया डर बहुत ज्यादा लग रहा था। मै स्कूल पहुँचा। क्लास मे दोस्तो से मिला सब कह रहे थे तूने इतने स्टाइलिश बाल क्यों कटवाए है। अब तू पक्का आज पिटेगा। तब मैं और भी ज्यादा डर गया।
प्रेयर की घंटी बज गयी सभी बच्चे आने लग गए और थोड़ी देर मे प्रेयर स्टार्ट हो गयी। एक सर ने मेरी बालो को देख लिया और मेरे को बुलाया और कहा यह तूने कैसे बाल कटवाए है। फैशन शो मे आया है क्या मेने कहा नही वो नाई ने काट दिए ऐसे बाल उसके बाद सर ने दूसरे सर को बुलाया जो वाइज प्रिंसिपल थे। वह आये और मेरे को डांटने लगे और आफिस मे ले गए। मेरे साथ साथ 5 बच्चो को भी ले गए जिन्होंने अपने बालों मे तेल नही लगाया था।
आफिस मे लेजा कर सर ने सबसे पहले हम सबको तेल दिया वो भी बहुत सारा। फिर सर ने कहा इसको सब अपने बालों मे लगाओ सभी बच्चो ने अपने बालों पर वो तेल लगा लिया। और तेल लग जाने के बाद हम सभी बच्चे बंदर जैसे दिखने लगे। सभी के बाल आरे तिरछे हो गए थे।
सर ने हमको वार्निंग दी कि अगर हम सभी कल को छोटे बाल नही करवा के लाएंगे तो इससे भी बुरा होगा हमारे साथ। छुटटी के बाद मैं फटाफट घर गया और सबसे पहले नाई की दुकान पे जाकर बाल छोटे करवा लिए। अगले दिन स्कूल गया तो किसी ने भी मेरे बाल ही नही देखे।
तो फ्रेंड्स अगर आप लोगो को मेरा यह ब्लॉग अच्छा लगा तो मेरे को फॉलो कर लीजिए और हो सके तो बेल्ल नोटिफिकेशन को भी ऑन कर दीजियेगा। धन्यवाद!



0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts plese let me known.