एक सर थे वो हमको फिजिक्स पढ़ाते थे। उनकी क्लास मे ज्यादातर बच्चें शान्त बैठे रहते थे । लेकिन दो बच्चे हमेशा हँसते रहते थे सर की क्लास में। सर उन दोनों बच्चो को रोज नोटिस करते थे लेकिन कुछ नही बोलते थे।
एक दिन सर हमारी क्लास मे आये उस दिन उनका मूड ठीक नही था। सर ने पढना स्टार्ट किया फिर से वो दोनों बच्चें हँसने लगे । सर ने पढना छोड़ दिया और उन दोनों को अपने पास बुलाया। दोनो बच्चे सर के पास आ गए सर ने डंडा पकड़ लिया। और पूछा मैं पढ़ा रहा था तो तुम दोनों हँस क्यों रहे थे बताओ जल्दी।
दोनो बच्चो ने कुछ नही बोला। सर ने दोनों बच्चों के पीछे बहुत तेज डंडा मारा और कहा मैं डेली देखता हूं तुम दोनों को जब भी पढ़ाता हु तो तुम बोलने लगते हो बताओ क्या है बात नही तो मार मार के किमा बना दूंगा।
दोनो बच्चों ने कुछ भी नही बोला सर दोनो को मारते ही जा रहे थे दोनों बच्चों के आखो से आंसू आ रहा था। पूरी क्लास शान्त हो चुकी थी । एक भी बच्चें की आवाज नही आ रही थी।
सर में दोनों को बहुत ज्यादा ही मारा। मध्यावकाश भी हो गया तब भी सर मारे ही जारे थे। फिर थोड़ी देर बाद दोनों को छोड़ दिया और कहा अगर मेरी क्लास मे तुम दोनों की आवाज आ गयी तो खाल उतार दूंगा दोनो की।
सारे बच्चे डर गए थे बहुत ज्यादा उसके बाद वाले सर के पीरियड मे किसी भी बच्चे के बोलने की हिम्मत नही हुई।
थैंक्स फ़ॉर रीडिंग


0 टिप्पणियाँ
If you have any doubts plese let me known.